पर्यायवाची शब्द

परिचय

🔍 पर्यायवाची का अर्थ है- समानार्थी। तात्पर्य यह कि जिन शब्दों के अर्थों में समानता हो उसे पर्यायवाची शब्द कहते हैं। पर्यायवाची शब्द भाषा की समृद्धि का प्रतीक है। अर्थात् जिस भाषा में पर्यायवाची शब्दों की संख्या जितनी अधिक होती है वह भाषा उतनी ही अधिक संपन्न होती है। हिन्दी के पर्यायवाची शब्द अधिकतर संस्कृत या तत्सम के शब्द हैं।

विभिन्न पर्यायवाची शब्द
क्र. शब्द पर्यायवाची शब्द
1. इन्द्र वज्रधर, पुरन्दर, शचिपति, सुरेन्द्र, विवुधेश, सुरेश, महेन्द्र, मधवा, शक्र, विडौजा
2. 🧘 ब्रह्मा नाभिजन्मा, विधि, विधाता, आत्मभू, स्वयंभू, कमलासन, चतुरानन, हिरण्यगर्भ, हंसवाहन, सदानन्द
3. 🕉️ विष्णु चक्रपाणि, विश्वरुप, विश्वम्भर, नारायण, गोविन्द, चतुर्भुज
4. 🕉️ शिव नीलकंठ, शंकर, शम्भु, भूलेश, त्रिशूलधारी, उमापति, मदनारि, देवाधिदेव, चन्द्रमौलि
5. 🐘 गणेश हैरम्ब, विघ्नराज, विघ्ननाशक, मोदकरप्रिय, मूषक वाहन, लम्बोदर, एकदंत, द्विमातुर
6. 💘 कामदेव रतिपति, मदन, मनोज, पुष्पधनवांन, अनंग, मकरध्वज, पंचशर
7. 🔥 अग्नि अनल, वायुसखा, पावक, धूमकेतु, कृषानु, जातदेव, वैश्वानर, हुताशन
8. 💰 कुबेर धनेश्वर, धनधिप, राजराज, यक्षराज, किन्नरेश, अलंकेश
9. ☀️ सूर्य मार्तण्ड, मरीची, अंशुमाली, भानु, दिनकर, दिवाकर, भास्कर, रवि, पतंग, तरणि
10. 🌙 चन्द्रमा रजनीश, रजनीपति, निशापति, हिमाशुं, शुधांशु, मृगांक, कलानिधि, मृगधर
11. 🎭 सरस्वती वाक्, बागीशा, बागेश्वरी, वागीवधात्री, वीणापा, महाश्वेता, शारदा
12. 🏔️ पार्वती गिरिजा, सर्वमंगला, सती, हेमवती, अभया, शिवप्रिया
13. 🏞️ नदी आपगा, निम्नगा, तरंगवती, तटिनी, निर्झारिणी, लरमाला, कुलंकषा
14. 🏞️ गंगा विष्णुपदी, भागीरथी, देवनदी, सुरसरित, त्रिपथगा, ध्रुवनंदा
15. 🏞️ यमुना सूर्यसुता, भानुजा, अर्कजा, कालिन्दी, कालगंगा
16. 💧 जल नीर, अम्बु, पानी, वारि, सलिल, मेघपुष्प, उदक, सर्वमुख, वन
17. 🌸 कमल नीरज, अम्बुज, तोयज, जलज, पंकज, अरविन्द, इन्दीवर, शतदल
18. ☁️ बादल वारिधर, जलद, वारिद, नीरद, तोयद, अम्बुद, जीमूत, परजन्य, सारंग
19. 🌊 समुद्र नीरधि, नीरनिधि, नदीश, अर्णव, रत्नाकद, पारावर
20. 💨 पवन वायु, अनिल, मृगवाहन, बयार, समीरा, प्रकम्पन, पवमान
21. 🐎 घोड़ा घोटक, अश्व, तुरंग, सैन्धव, रविसुत, वाजि
22. 🐘 हाथी गयन्द, सिन्धुर, गज, द्विरद, नाग, दंती, वितुण्ड
23. 🦚 मोर मयूर, नीलकंठ, भुजंगारि, शिखण्डी, कलाणि, शिव-सुत वाहन
24. 🥇 सोना तामरस, हिरण्य, स्वर्ण, पुष्कल, हाटक, चामीकर, रुक्म
25. 🌍 पृथ्वी वसुमति, भू, मही, अवनि, धात्री, रत्नगर्भा, अचला, धरा, धरित्री, धरणी, वसुन्धरा, वसुधा, मोदिनी, भूमि, जगती

📝 सारांश

पर्यायवाची शब्दों की सूची से यह स्पष्ट होता है कि हिंदी भाषा में एक ही अर्थ के लिए विभिन्न पर्यायवाची शब्द उपलब्ध हैं, जो भाषा की समृद्धि और उसकी गहराई को दर्शाते हैं। इन शब्दों का सही और उपयुक्त प्रयोग भाषा को अधिक प्रभावी और समृद्ध बनाता है।