तत्सम और तद्भव शब्द

तत्सम

📜 तत्सम दो शब्दों तत् और सम से मिलकर बना है:

🔹 अर्थात् संस्कृत के समान।

🔹 तात्पर्य यह कि संस्कृत के वे शब्द जिसका प्रयोग हिन्दी में ज्यों का त्यों होता है, उसे तत्सम शब्द कहते हैं।

तद्भव

📜 तद्भव दो शब्दों तत् और भव से मिलकर बना है:

🔹 अर्थात् संस्कृत से उत्पन्न।

🔹 तात्पर्य यह है कि संस्कृत के वे शब्द जो कालांतर में अपना रूप बदल लें और इस बदले हुए रूप में हिन्दी में प्रयोग होने लगे, उसे तद्भव शब्द कहा जाता है।

तत्सम एवं तद्भव के पहचान सम्बन्धित नियम

🔤 श ष स सम्बन्धित नियम:

  • जिन शब्दों में (मूर्धन्य) 'ष' का प्रयोग होता है, वे सभी तत्सम शब्द होते हैं।
  • जिन शब्दों में 'श' का प्रयोग होता है, वे प्रायः तत्सम शब्द होते हैं।
  • जिन शब्दों में 'स' का प्रयोग होता है, वे प्रायः तद्भव शब्द होते हैं।

🔤 क्ष संयुक्त व्यंजन है जो क्+ष से मिलकर बना है:

  • जिन शब्दों में क्ष का प्रयोग होता है, वे सभी तत्सम शब्द होते हैं।
  • जिन शब्दों में शब्द का प्रयोग होता है, वे प्रायः तद्भव शब्द होते हैं।

🔤 संयुक्त व्यंजन (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र) का प्रयोग:

जिन शब्दों में संयुक्त व्यंजन का प्रयोग होता है, वे तत्सम शब्द होते हैं।

जैसे: रक्षा, नेत्र, ज्ञान, श्रम

🔤 ऊर्ध्व रेफ 'र' सम्बन्धित नियम:

जिन शब्दों में ऊर्ध्व रेफ 'र' हो, वे प्रायः तत्सम शब्द होते हैं।

जैसे: धर्म, कर्म

🔤 संधि युक्त शब्द:

संधि युक्त शब्द तत्सम शब्द होते हैं।

जैसे: विद्यालय = विद्या + आलय, पवन = पो + अन, आशीर्वाद = आशीः + वाद

🔤 चंद्र बिंदु सम्बन्धित नियम:

जिन शब्दों में चंद्र बिंदु का प्रयोग होता है, वे तद्भव शब्द होते हैं।

तत्सम और तद्भव शब्दों के उदाहरण
📜 तद्भव 📜 तत्सम
आगअग्नि
केलाकदली
कटहलकठफल
देवरद्विवर
दुपट्टाद्विपर
ऊँटउष्ट्र
घोड़ाघोटक
कंधास्कन्ध
बच्चावत्स
कुआँकूप
पिजड़ापिंजर
नीमनिम्ब
मोरमयूर
मौरमुकुट
दूधदुग्ध
चनाचणक
गेहूँगोधूम
जेठज्येष्ठ
चौकीचतुष्पादिका
सूईसुचि
कपड़ाकर्पट
पलंगपर्यंक
मच्छरमत्सर
मक्खीमक्षिका
औतारअवतार
शक्करशर्करा
दातौनदंतधावन
इलायचीएला
पियाप्रिय
भत्ताभक्त
सिंगारश्रृंगार
बयारवायु
तीखातीक्ष्ण
तीतातिक्त
ठंडास्तब्ध
थोड़ास्तोक
बाँसवंश
अहीरआमीर
आहेरआखेट
राखक्षार
रस्सीरश्मि
सूरजसूर्य
कच्चाकुपच
गधागर्दभ
बैनवचन
गाड़ीगार्त
गाजरगृज्जन
छीनक्षीण
जँगलावातायनी
भैंसामहीष
दाढ़ीदंष्ट्रिका
मूँछशम्श्रु
रसोईरसवती
राखीरक्षिका
रुखवृक्ष
लोभीलुब्ध
नेहस्नेह
सिंघाडाश्रृगाटक
नीबूनिम्बक
नारियलनारिकेल
अखाड़ाअक्षवाट
लिगोटालिंगपट्ट
साखीसाक्षी
ईंटइसिका
ईंखइक्षु
अफीमअहिफेन
अंगोछाअंगपौछा
अखरोटअक्षोट
ऑचरआंचल
उठानउत्यान
घाटघट्टा
रोटीरोटिका
सौरीप्रसुतिगृह
काजलकज्जल
इमलीअमलीका
इण्डाध्वज
थालीस्थाल
धरतीधरित्री
नयानव्य
भाईभ्रातृ
जीभजिह्ववा
गाहकग्राहक
हल्दीहरिद्रा
सेमसिम्ब
मिर्चमरिच
लहूरक्त
शीशमशिशपा
सुमिरनस्मरण
सजनस्वजन
कामकर्म
मशहरीमशकहरी
भौंराभ्रमर