अव्यय/अविकारी

अव्यय की परिभाषा (Definition of अव्यय)

अव्यय का अर्थ है- जो व्यय न हो या जो खर्च न हो। जिन शब्दों पर लिंग, वचन, कारक तथा काल का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है तथा ये अपने मूल रूप में सदैव बने रहते हैं, उसे अव्यय शब्द कहते हैं।

🔍 उदाहरण (Examples):

प्रश्न और उदाहरण (Questions and Examples)

प्रश्न 1:

निम्नलिखित वाक्य में कौन-सा अव्यय शब्द है?

"मैं पास हो गया परन्तु वह फेल हो गया।"

  1. मै
  2. गया
  3. परन्तु
  4. हो

उत्तर: परन्तु

प्रश्न 2:

मै आज कोचिंग नहीं जाऊँगा- वाक्य में अव्यय शब्द है

  1. मैं
  2. कोचिंग
  3. नहीं
  4. जाऊँगा

उत्तर: नहीं

अव्यय के प्रकार (Types of अव्यय)

अव्यय के चार भेद होते हैं:

  1. क्रिया विशेषण अव्यय
  2. सम्बन्ध बोधक अव्यय
  3. समुच्चय बोधक अव्यय
  4. विस्मयादि बोधक अव्यय

🔍 प्रत्येक प्रकार का विस्तृत विवरण (Detailed Explanation of Each Type)

1. 🏃 क्रिया विशेषण अव्यय

वह शब्द जो क्रिया की विशेषता बताता है।

उदाहरण: "दीपक अभी आया है।"

  • क्रिया विशेषण: अभी
  • क्रिया: आया

उदाहरण: "मोहन धीरे बोलता है।"

प्रश्न: "राधा धीरे-धीरे लिखती है।"

  1. राधा
  2. है
  3. धीरे-धीरे
  4. लिखती

उत्तर: धीरे-धीरे

2. 🔗 सम्बन्ध बोधक अव्यय

वह अव्यय जो किसी संज्ञा के साथ आकर उसका सम्बन्ध किसी दूसरे शब्द से दिखाता है।

उदाहरण:

  • "दीपक शहर तक गया।" (सम्बन्ध बोधक अव्यय: तक)
  • "दिन भर अच्छा नहीं होता।" (सम्बन्ध बोधक अव्यय: भर)
  • "भोजन के बिना किसी का काम नहीं चलता।" (सम्बन्ध बोधक अव्यय: बिना)

3. 🔀 समुच्चय बोधक अव्यय

वह अव्यय जो किसी पद या वाक्य का सम्बन्ध किसी दूसरे पद या वाक्य से जोड़ता है।

उदाहरण:

  • "मैं आया वह गया।"
  • "गर्मी गयी और ठंडी आयी।"
  • "मुझे कोट खरीदना है इसलिए मैं सिविल लाइन जा रहा हूँ।"

4. 😲 विस्मयादि बोधक अव्यय

वह अव्यय जिससे दुःख, हर्ष तथा आश्चर्य इत्यादि का भाव प्रकट हो।

उदाहरण:

  • वाह!
  • आह!
  • शाबाश!
  • अरे!

प्रश्न:

निम्नलिखित में कौन अव्यय या अविकारी का भेद नहीं हैं?

  1. समुच्चय बोधक अव्यय
  2. विस्मयादि बोधक अव्यय
  3. क्रिया विशेषण अव्यय
  4. सर्वनाम विशेषण अव्यय

उत्तर: सर्वनाम विशेषण अव्यय